इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में निकली भर्ती, नहीं देनी पड़ेगी परीक्षा, मिलेंगे 30,000 प्रति माह

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने सर्किल बेस्ड एग्जीक्यूटिव (CBE) पदों के लिए 2025 में भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती विशेष रूप से उन स्नातकों के लिए है जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, क्योंकि इसमें बिना लिखित परीक्षा के सीधे मेरिट और साक्षात्कार के आधार पर चयन होगा।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 1 मार्च 2025 एवं अंतिम तिथि 21 मार्च 2025 तक है जो भी उम्मीदवार 21 वर्ष से 35 वर्ष के बीच है, वह सभी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक में निकली भर्ती में पदों की संख्या 51 है । इस भर्ती के अंतर्गत सर्कल बेस्ड एग्जीक्यूटिव (SBE) नामक पद पर भारती की जाएगी ।

इस भर्ती के द्वारा उम्मीदवारों का चयन सीधे Merit के आधार पर होगा । चयन के लिए किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। इस भर्ती के द्वारा चयनित उम्मीदवारों को ₹30000 प्रति माह एवं अन्य भत्ते नियमानुसार दिए जाएंगे। 

IPPB भर्ती 2025 सूचना

IPPB भर्ती 2025
संगठन का नाम इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB)
पद का नाम सर्किल बेस्ड एग्जीक्यूटिव (CBE)
कुल रिक्तियां 51
आवेदन अवधि 1 मार्च 2025 से 21 मार्च 2025 तक
नौकरी का प्रकार अनुबंध आधारित (1 वर्ष, प्रदर्शन के आधार पर 3 वर्ष तक बढ़ाई जा सकती है)
शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक
आयु सीमा 1 फरवरी 2025 को 21 से 35 वर्ष के बीच
चयन प्रक्रिया मेरिट लिस्ट और साक्षात्कार
वेतन ₹30,000 प्रति माह

IPPB भर्ती 2025 राज्यवार रिक्तिया 

  • छत्तीसगढ़: 3 पद
  • असम: 3 पद
  • बिहार: 3 पद
  • गुजरात: 6 पद
  • हरियाणा: 1 पद
  • जम्मू और कश्मीर: 2 पद
  • महाराष्ट्र और गोवा: 4 पद
  • पूर्वोत्तर क्षेत्र: 20 पद
  • पंजाब: 1 पद
  • राजस्थान: 1 पद
  • उत्तराखंड: 2 पद
  • उत्तर प्रदेश: 1 पद
  • तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल: 4 पद

IPPB भर्ती 2025 आवेदन प्रक्रिया:

  1. IPPB की आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर जाएं।
  2. “Recruitments” या “Careers” सेक्शन में “IPPB CBE Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  3. नए उपयोगकर्ता के रूप में पंजीकरण करें और लॉगिन करें।
  4. आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
  6. फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।

IPPB भर्ती 2025 आवेदन शुल्क:

  • SC/ST/PWD श्रेणी के लिए: ₹150
  • अन्य सभी के लिए: ₹750

IPPB भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया:

  1. मेरिट लिस्ट: उम्मीदवारों का चयन उनके स्नातक अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट से होगा।
  2. साक्षात्कार: मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक भर्ती 2025 आवश्यक दस्तावेज 

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  •  हस्ताक्षर
  •  शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्र एवं अंक तालिका
  •  पहचान प्रमाण पत्र 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सुनिश्चित करें कि वे सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। यह भर्ती उन स्नातकों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।

अस्वीकरण:
यह पोस्ट इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। हम आपको नवीनतम और सही जानकारी प्रदान करने का पूरा प्रयास करते हैं, लेकिन किसी भी प्रकार की त्रुटि या बदलाव की संभावना बनी रहती है। इसलिए, इस जानकारी को पढ़ने के बाद हमेशा आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सत्यापन करें। हम आपको सही दिशा में मार्गदर्शन देने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अंतिम निर्णय लेने से पहले आधिकारिक स्रोतों से पुष्टि करना आवश्यक है।

Read Also: ईपीएफओ में आए नए बदलाव, अब एटीएम से भी निकलेगा PF का पैसा

Leave a Comment